एलएडीसी पॉलिसी के खिलाफ में वकीलों की हड़ताल जारी

भास्कर न्यूज | जालंधर एलएडीसी नीति के खिलाफ जिला बार एसोसिएशन का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। बार प्रधान एडवोकेट आदित्य जैन और सचिव एडवोकेट रोहित गंभीर की अध्यक्षता में वकीलों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोले रखा। धरने में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राम छाबड़ा, जॉइंट सेक्रेटरी साहिल मल्होत्रा, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र प्रताप सिंह, असिस्टेंट सेक्रेटरी सोनालिका और कार्यकारिणी सदस्य पारस चौधरी, नेहा अत्री, प्रभु, विजय व मनींदर सेरावी डटे रहे। वहीं, वरिष्ठ वकील वीके सरीन, एसएस नंदा और केएस हुंदल ने भी मौके पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। एडवोकेट राम छाबड़ा ने साफ किया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में भी एलएडीसी नीति के विरोध में काम पूरी तरह ठप रहा। भूख हड़ताल के 8वें दिन एडवोकेट गुरनाम सिंह पेलिया, ओम प्रकाश शर्मा, तेजिंदर सिंह ढालीवाल, एचवी कोहली, संजीव कंबोज, दिनेश जस्सी, अजय कौशिक, सनी कुमार, राजेश वर्मा और मोहम्मद इशाद खान उपवास पर बैठे। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक इस जनविरोधी नीति को वापस नहीं लिया जाता, यह आंदोलन बिना झुके इसी तरह जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *