एलएलबी में एडमिशन के लिए 30 जून तक जमा होगा फॉर्म

रांची | छोटानागपुर लॉ कॉलेज में एलएलबी में एडमिशन के लिए फॉर्म जमा (रजिस्ट्रेशन) हो रहा है। इच्छुक और अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी एलएलबी के लिए 30 जून तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। प्रिंसिपल डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसका रिजल्ट 21 जुलाई को जारी किया जाएगा । इसमें चयनित स्टूडेंट्स का एडमिशन 29 जुलाई से 6 अगस्त तक किया जाएगा। जबकि इसकी कक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होगी। इसी प्रकार एलएलएम में एडमिशन के लिए 30 जून तक फॉर्म जमा किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को होगी, जिसका रिजल्ट 31 जुलाई को जारी किया जाएगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों का एडमिशन एक से सात अगस्त तक होगा। वहीं कक्षा एक सितंबर से शुरू होगी। फॉर्म समेत परीक्षा शुल्क 1200 रुपए है। फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *