मारवाड़ी कॉलेज के एमबीए की छात्रा प्रियांशु का प्लेसमेंट हुआ

रांची | मारवाड़ी कॉलेज के एमबीए की छात्रा प्रियांशु प्रिया का सेलेक्शन दो कंपनियों में हुआ है। प्रियांशु प्रिया प्लेनेट स्पार्क व एचडीएफसी इर्गो के लिए सेलेक्ट हुई हैं। कंपनी की ओर से 6.66 लाख रुपए का सालाना पैकेज अॉफर किया गया है। सेलेक्शन मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में हुआ। इंटरव्यू 24 मई को हुई थी। प्रियांशु की इस उपलब्धि पर कॉलेज में खुशी की लहर है। प्राचार्य. डॉ मनोज कुमार ने कहा कि प्रियांशु प्रिया की उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *