एलपीयू के स्टाफ ने करतारपुर साहिब के किए दर्शन

जालंधर|श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर एलपीयू के स्टाफ ने पाकिस्तान के करतारपुर में माथा टेका। इस पहल का उद्देश्य पंजाब की समृद्ध विरासत के साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करते हुए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाओं का सम्मान करना था। इस दौरान एलपीयू के संस्थापक चांसलर व सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल और प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने तीर्थयात्रा के नेतृत्व के महत्व को रेखांकित किया, जिसमें 150 स्टाफ सदस्य शामिल थे। डॉ. मित्तल ने कहा- इस तीर्थयात्रा का उद्देश्य हमारे स्टाफ को आध्यात्मिक ज्ञान और पंजाब की समृद्ध विरासत से जोड़ना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *