जालंधर | सीटी ग्रुप ने 2025 शैक्षणिक सत्र के लिए 60 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। डॉ. मनमोहन सिंह छात्रवृत्ति के तहत 60 करोड़ छात्रवृत्ति दो प्रमुख घटकों में विभाजित है। सीटी यूनिवर्सिटी की ओर से आवंटित 40 करोड़ और सीटी ग्रुप के शाहपुर और मकसूदां परिसरों द्वारा सामूहिक रूप से प्रदान की जाने वाली अतिरिक्त 20 करोड़ रुपए की राशि है। छात्रवृत्ति का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न विषयों में उनकी शैक्षिक आकांक्षाओं को प्राप्त करने में सहायता करना है। कानून, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, होटल प्रबंधन और पैरामेडिकल विज्ञान जैसे कार्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- यह छात्रवृत्ति डॉ. मनमोहन सिंह की दृढ़ता और उत्कृष्टता की यात्रा का सम्मान करती है, जो छात्रों को कड़ी मेहनत करने व अकादमिक और पेशेवर सफलता के लिए प्रयास करने के लिए लगातार प्रेरित करती है।


