लावारिस मरीज को छोड़ने के मामले की जांच के लिए मांगपत्र सौंपा

जालंधर | सिविल अस्पताल से लावारिस मरीज को ऑटो में दोमोरिया पुल के नीचे छोड़ दिया गया। रात में उसे व्यापारियों ने 108 एंबुलेंस के जरिये दोबारा सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल करा दिया। मामले की जांच के लिए संत सिनेमा शॉपकीपर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम रणदीप सिंह हीर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लावारिस मरीज को दोमोरिया पुल के नीचे खुले आसमान के नीचे छोड़ने के मामले की जांच और दोषी पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। दूसरी तरफ सिविल अस्पताल प्रशासन भी लावारिस मरीजों का रिकॉर्ड बना रहा है। अभी सिविल के एमएलसी वार्ड में 5 लावारिस मरीज दाखिल हैं। उनके इलाज के बाद प्रशासन और चंडीगढ़ अधिकारियों को भी पत्र से अवगत कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *