भाजपा मैंबरशिप कैंपेन चला रही है। उत्तर विधानसभा हलका की बैठक में मंगलवार को भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ भी पहुंचे। संगठन के पंजाब के उप प्रधान केडी भंडारी और उत्तक हलके के सभी मंडल प्रधानों की कैंपन पर चर्चा हुई है। इस बैठक के बाद भंडारी ने बताया िक बीते नगर निगम चुनाव में प्रदर्शन और किसान आंदोलन के विषय में भी विस्तृत चर्चा हुई। पंजाब में आप सरकार के प्रति नगर निगम चुनाव में जनता ने अपना मूड बता दिया है। जालंधर नगर निगम में आप को बहुमत तक नहीं मिला। सत्ता में होकर तमाम तरीके अपनाए चुनाव में अपनाए लेकिन जनता ने अपना मत बता दिया।


