जीजा का आरोप-फरार 6 हत्यारोपी राजीनामा न करने पर दे रहे हैं धमकी

भास्कर न्यूज| जालंधर खिंगरां गेट में 2 नंवबर को गोली मार कर कत्ल कर दिए गए अली मोहल्ला निवासी ऋषभ उर्फ बादशाह के जीजा पंकज ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि केस में फरार चल रहे 6 हत्यारोपी सरेआम जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने कहा-उन्हें यह भी शक है कि केस के बाकी आरोपी केस से खुद का नाम निकलवाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। पंकज ने कहा-केस में कुल 9 आरोपी नामजद किए गए थे। पुलिस ने केवल केस में तीन हत्यारोपी मनु कपूर,साजन सहोता समेत 3 आरोपी पकड़े थे। केस में 6 आरोपी बड़े आराम से खुले में घूम रहे हैं। ये हत्यारोपी उन पर हर तरह का दबाव बना रहे हैं,ताकि वह डर कर राजीनामा के लिए तैयार हो जाएगें। पंकज ने पुलिस से मांग की है कि जल्द-जल्द से फरार हत्यारोपी पकड़ कर इंसाफ दिलवाएं। पीड़ित ने कहा-अगर उन्हें कुछ होता है कि उक्त आरोपी ही जिम्मेदार होंगे। बता दें कि 2 नवंबर को खिंगरां गेट के पास जुए के विवाद को लेकर राजीनामे को लेकर फायरिंग कर दी गई थी। फायरिंग में अली मोहल्ला निवासी ऋषभ उर्फ बादशाह की मौत हो गई थी,जबकि किला मोहल्ला निवासी ईशू की बाजू में गोली लगी थी। उधर, जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा-केस की जांच एडीसीपी तेजबीर सिंह हुंदल कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *