पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (पहलवान) ने मंगलवार को देश भगत मेमोरियल हॉल में संगठन का वार्षिक कैलेंडर रिलीज किया है। इस संंबंध में बैठक राज्य कमेटी अध्यक्ष बाबा अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। यहां पेंशनर्स फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सलवान, एमएल कपिला, लखबीर सिंह,परमजीत सिंह, अश्वनी कुमार, सुखदेव सिंह, राम सरन, रविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, बठिंडा से जगदीश कुमार, जगदेव मान, गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।


