पंजाब इलेक्शन क्विज के लिए 17 तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

जालंधर| मतदान के महत्व के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पंजाब राष्ट्रीय मतदाता दिवस को समर्पित पंजाब इलेक्शन क्विज-2025 के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इन प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 17 जनवरी 2025 तक किया जा सकता है। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन चुनाव क्विज प्रतियोगिता 19 जनवरी और राज्य स्तरीय ऑफलाइन प्रतियोगिता 24 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब इलेक्शन क्विज-2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन https://Punjab. indiastatquiz.com/ पर किया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपना मतदाता पहचान पत्र/ आधार कार्ड/ स्कूल/ कॉलेज द्वारा जारी पहचान पत्र जमा करना होगा। डॉ.अग्रवाल ने कहा कि पहले दौर में, जिला स्तर के विजेताओं की पहचान ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से की जाएगी और अंतिम ऑफलाइन प्रतियोगिता 24 जनवरी, 2025 को लुधियाना में 23 जिलों के विजेताओं के बीच आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को सीईओ पंजाब द्वारा एक विंडोज लैपटॉप दिया जाएगा। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान के विजेताओं को क्रम अनुसार एक एंड्रॉइड टैबलेट और एक स्मार्ट वाच दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *