महासमुंद| दावा आपत्ति के बाद व्याख्याता एलबी टी संवर्ग के पद पर पदोन्नति के बाद विषयवार काउंसिलिंग की सूची जारी कर दी गई है। पदोन्नत व्याख्याता की काउंसिलिंग शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर रायपुर में 25 नवंबर को होगा। काउंसिलिंग में कुल 97 पदोत्रत व्याख्याता / व्याख्याता एलबी को शामिल किया गया है।


