चांपा में जनपद पंचायत निधि से यात्री प्रतीक्षालय बनाने के लिए भूमिपूजन

बलौदाबाजार | ग्राम पंचायत चांपा में शनिवार को जनपद विकास निधि अंतर्गत स्वीकृत 2 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले प्रतीक्षालय का भूमि पूजन विधिवत हुआ। बड़े तालाब परिसर में बनाए जा रहे इस प्रतीक्षालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य डेमन लाल (पवन वर्मा) उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चांपा की सरपंच संतोषी शंकर घृतलहरे ने की। ग्रामवासियों की उपस्थिति में सम्पन्न इस कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा। बड़े तालाब में प्रतीक्षालय निर्माण से गर्मी और बरसात के मौसम में होने वाले दशगात्र एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल को जनहित में सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम में उपसरपंच दुलौरिन कृष्ण कुमार वर्मा, पंच सोमनाथ वर्मा, रघुनंदन वर्मा, नीरा यादव, ग्राम पटेल प्रेमलाल वर्मा, गेंदराम साहू, विष्णुदास मानिकपुरी, झाड़ूराम साहू आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *