भास्कर न्यूज | अमृतसर 2 दिन पहले पिंगलवाड़ा के पास एलिवेटेड पुल पर वाहन की टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराने के बाद 40 फीट नीचे गिरे बाइक सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनूपाल शर्मा (41) निवासी गिलवाली गेट के रूप में हुई है। हादसा मंगलवार रात साढ़े 9 बजे हुआ था। पुलिस जांच में पता चला कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी थी, जिससे बाइक पुल के ऊपर बने डिवाइडर से टकरा गई। बाइक तो पुल पर ही रह गई मगर सवार पुल से 40 फीट नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई थी।


