एलिवेटेड रोड:अतिक्रमणकारियों को जारी होंगे अंतिम नोटिस, फिर होगी कार्रवाई

मुरैना लिंक रोड से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड में अडंगा बन रहे अतिक्रमणों को हटाने के लिए अब एक बार फिर अंतिम नोटिस दिए जाएंगे। यहां हजीरा पुल के पास बनी 21 दुकानें और छिद्दे का पुरा में 28 मकानों के अलावा अन्य एरिया में भी अतिक्रमण नहीं हट सके हैं। जिस कारण कई पिलर और एंट्री-एग्जिट लूप का काम शुरू ही नहीं हो सका है। बीते दिनों अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तो की गई। लेकिन इन दोनों प्वाइंट पर कार्रवाई शुरू ही नहीं हो सकी। अब एक बार फिर कार्रवाई को ढील देते हुए अधिकारी फिर से सिर्फ नोटिस देने की तैयारी कर रहे हैं। जबकि इन अतिक्रमणकारियों को सभी प्रकार के नोटिस दिए जाने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। वहीं, अब दूसरे चरण में गिरवाई से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक बन रहे एलिवेटेड रोड के लिए लश्कर क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही फरवरी तक शुरू होने की संभावना बताई जा रही है। राजस्व अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिनका समय पूरा होने के बाद कार्यवाई शुरू होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *