एलिवेटेड रोड दोपहिया और बटाला रोड पुल सभी वाहनों के लिए बंद

भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने लोहड़ी को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कदम उठाया। सोमवार को एलिवेटेड रोड पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद की गई। इसके अलावा बटाला रोड बीआरटीएस पुल को पूर्ण तौर पर बंद रखा गया। एलिवेटेड रोड पर सिर्फ चार पहिया वाहनों को ही जाने दिया गया। हालांकि गुमटाला बाईपास और वेरका बाईपास हाईवे पर इस तरह से कोई पाबंदी नहीं थी। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि लोहड़ी पर पतंगबाजी के कारण किसी भी हादसे से बचने के लिए यह फैसला लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *