जेल में झगड़ा करने वाले 4 हवालातियों पर केस

अमृतसर | थाना इस्लामाबाद पुलिस ने जेल में झगड़ा करने के मामले में 4 हवालातियों के खिलाफ के केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान हवालाती सतवंत सिंह, प्रकाश मसीह, संदीप सिंह और रणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को सुखदेव सिंह सहायक सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि शनिवार को जेल में किसी बात को लेकर हवालाती झगड़ पड़े थे। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *