एलिवेटेड रोड पर लगा जाम, एडीसीपी ने खुद संभाला मोर्चा

रविवार को एलिवेटेड रोड से जीटी रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक आम दिनों से ज्यादा रहा। इस रूट पर मॉल, अल्फा मॉल जैसे स्थानों पर परिवारों के साथ आने वाले स्थानीय लोग और बाहर से आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। इससे शाम के समय ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाया। उनकी निगरानी में वाहनों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी रही। एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने बताया कि ट्रैफिक सही से चले, उस पर ध्यान दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *