तीन ग्लॉक पिस्तौल सहित कार सवार 3 तस्कर काबू

स्पेशल सेल की टीम ने कार सवार 3 तस्करों को काबू करके 3 ग्लॉक पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल और एक बिना नंबर की कार बरामद की। यह कार्रवाई स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। ऑपरेशन गांव तोला नंगल में चलाया गया। पकड़े गए आरोपियों में सरबजीत सिंह उर्फ दानी निवासी रोखे, गुरपाल सिंह उर्फ हीरा निवासी दोदे और जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी वल्टोहा शामिल हैं। डीएसपी राजासांसी इंदरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना राजासांसी में केस दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान के हथियार तस्कर सलमान और अरमान जट्ट से वॉट्सऐप के जरिए जुड़े हुए थे। पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *