एलीस पेरी और एनाबेल सदरलैंड WPL नहीं खेलेंगी:निजी कारणों के कारण नाम वापस लिया, सतघरे और किंग रिप्लेस करेंगी

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलीस पेरी और एनाबेल सदरलैंड अगले महीने होने वाली महिला प्रीमियर लीग (WPL) में नहीं खेलेंगी। दोनों ने निजी कारणों का हवाला देकर अपना-अपना नाम वापस लिया है। जबकि, यूपी वॉरियर्ज की लेफ्ट-आर्म सीमर तारा नॉरिस नेशनल ड्यूटी के कारण भारतीय लीग में हिस्सा नहीं ले रही हैं। मंगलवार को WPL ने रिप्लेसमेंट का ऐलान किया। पेरी की जगह भारतीय ऑलराउंडर सायली सतघरे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ेंगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर अलाना किंग दिल्ली कैपिटल्स में सदरलैंड की जगह लेंगी। यूपी वॉरियर्ज ने नॉरिस की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट को शामिल किया गया है। साठघरे RCB से अपने रिजर्व प्राइस 30 लाख रुपए पर जुड़ेंगी। किंग DC से 60 लाख रुपए के रिजर्व प्राइस पर खेलेंगी। नॉट को 10 लाख रुपए के रिजर्व प्राइस पर साइन किया गया है। रिप्लेसमेंट प्लेयर्स के बारे में जानिए… WPL की शुरुआत 9 जनवरी से
WPL का चौथा संस्करण 9 जनवरी से 5 फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में दो स्टेज में खेला जाएगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। ————————————— विमेंस क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… विमेंस टी-20 बॉलर्स रैंकिंग में दीप्ति टॉप पर बरकरार; बैटर्स में शेफाली को 4 स्थान का फायदा​​​​​​​ भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन के दम पर ICC विमेंस टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। मंगलवार को शेफाली बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। शेफाली ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 3 फिफ्टी लगाई। उन्होंने 69*, 79* और 79 रन की पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *