कार की टक्कर से हवा में उछलकर गिरा युवक, VIDEO:बिलासपुर में मार्निंग वॉक पर निकला था प्रापर्टी डील, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक प्रॉपर्टी डीलर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे प्रापर्टी डीलर बुरी तरह से घायल हो गया। इस दौरान कार की ठोकर से हवा में 10 फीट उछल कर दूर जा गिरा। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार पीछे से टक्कर मारते दिख रहा है। घटना दो दिन पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। उसलापुर प्रकृति विहार निवासी रवि सिंह ठाकुर (39) प्रॉपर्टी डीलर है। वह रोज की तरह बीते रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। इस दौरान वो अपने मित्र से मोबाइल पर बातचीत कर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रॉपर्टी डीलर उछलकर दूर जा गिरा, जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गया। मोबाइल पर बात करने वाले दोस्त ने पहुंचाया अस्पताल
इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। वहीं, अचानक मोबाइल कॉल कटने और दुर्घटना के बाद शोरगूल की आवाज सुनकर रवि ठाकुर का दोस्त यजुर तिवारी मौके पर पहुंच गया। तब रवि बदहवास पड़ा था। उसकी हालत देखकर उसने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद भाग निकला कार सवार
इस हादसे के बाद कार सवार ने लापरवाही बरती। जोरदार टक्कर मारने के बाद वह मौके पर रूक कर घायल की मदद करने के बजाए वहां से कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने कार चालक की जानकारी जुटा ली है। कार शहर के व्यावसायी की है। हादसे के वक्त उसका बेटा कार चला रहा था और उसके साथ एक युवती भी बैठी थी। सीसीटीवी वीडियो आया सामने, हीट एंड रन जैसा केस
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार सामने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मारते हुए साफ दिख रहा है। कार की ठोकर लगने के बाद युवक 10 फीट हवा में उछलकर दूर गिरते दिख रहा है। वीडियो देखने वाले इसे हीट एंड रन केस मानकर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। ताकि, बेलगाम गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती दिखे। दूसरी तरफ टीआई सुम्मत साहू ने बताया कि कार की पहचान कर ली गई है। मामले में केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *