एलुमनी मीट: लैब व लाइब्रेरी के लिए मिले 11,1111 रुपए

भास्कर न्यूज | लोहंडीगुड़ा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, लोहंडीगुड़ा में 23 एवं 24 जनवरी को आयोजित 60 साल बेमिसाल एलुमनी मीट के अवसर पर विद्यालय को महत्वपूर्ण विकासात्मक आर्थिक सहयोग मिला। समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं कमलोचन कश्यप डीआईजी दंतेवाड़ा द्वारा विद्यालय के आईटी लैब एवं पुस्तकालय के विकास के लिए 111111/रुपए का चेक प्रदान किया गया। यह चेक पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, लोहंडीगुड़ा को औपचारिक रूप से सौंपा गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक खापर्डे उपस्थित रहे। डीआईजी कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय ने उनके जीवन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वे भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित करने पर विशेष जोर दिया। प्राचार्य अशोक खापर्डे ने इस सहयोग के लिए कमलोचन कश्यप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि विद्यालय के आईटी लैब एवं पुस्तकालय को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा। विद्यालय परिवार ने एलुमनी मीट को पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच प्रेरणादायक सेतु बताया। कार्यक्रम स्मृतियों, सम्मान और गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न वर्षों के पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *