विश्व कैंसर दिवस: चलाया गया जागरूकता अभियान

कोंडागांव| जिले में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, शीघ्र पहचान को प्रोत्साहित करने एवं समय पर उपचार से जोड़ने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तर से लेकर ब्लाक स्तर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को कैंसर से बचाव और जांच के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के तहत महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर एवं पुरुषों में मुख कैंसर के लक्षण, कारण, रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामूहिक चर्चा, व्यक्तिगत परामर्श, ऑडियो-वीडियो माध्यम से प्रचार, स्कूलों में जागरूकता अभियान, स्लोगन लेखन एवं शपथ ग्रहण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में तंबाकू से मुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित कैंसर जांच कराने का संकल्प भी दिलाया गया। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी ने कहा कि कैंसर कोई अंत नहीं, बल्कि एक चुनौती है। जन जागरूकता, समय पर जांच और सही इलाज से इसे हराया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *