एसआईआर:वोटर लिस्ट से कटेंगे 4.45 लाख से ज्यादा नाम, हफ्ते भर में 1500 बढ़े

भोपाल की सात विधानसभा सीटों में कराए गए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची से नाम कटने वाले वोटरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक सप्ताह में यह आंकड़ा 4 लाख 45 हजार 32 तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में ही करीब 1500 नए मतदाताओं के नाम हटने वाली सूची में जुड़े हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि इतनी बड़ी संख्या में नाम कटने के बावजूद अब तक केवल करीब 1 लाख 30 हजार मतदाताओं को ही नोटिस जारी करने की प्रक्रिया तय हुई है। शेष मतदाताओं के नाम बिना नोटिस हटाए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नोटिस 18 दिसंबर के बाद जारी किए जाएंगे। इनकी सूची कलेक्टोरेट और वार्ड कार्यालयों में चस्पा की जाएगी, साथ ही ऑनलाइन भी डाली जाएगी। मतदाताओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरा डेटा वेबसाइट https://bhopal.nic.in/en/special-intensive-revision-sir-2026 पर अपलोड कर दिया है। यहां मृतक, एबसेंट, शिफ्टेड, नो-मैपिंग, डबल और अन्य श्रेणियों में विधानसभावार सूची उपलब्ध है। जिनके नाम कटने हैं, वे ऑनलाइन करें शिकायत 60 हजार मतदाताओं को नो मैपिंग श्रेणी से हटाया
भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को भोपाल में पर्यवेक्षक भेजा था। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पूरी स्थिति से अवगत कराया गया। एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 60 हजार मतदाताओं को नो-मैपिंग से हटाया है। जांच के बाद अब तक 5 हजार मतदाताओं को दोबारा मैपिंग में शामिल किया है। मतदाता बूथ नंबर के आधार पर देख सकते हैं कि नाम किस श्रेणी में है। 525 अफसर कर रहे डोर-टू-डोर री-वेरिफिकेशन
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एएसडीआर सूची के री-वेरिफिकेशन के लिए सोमवार से डोर-टू-डोर जांच शुरू होगी, जो मंगलवार शाम तक पूरी होगी। इसके लिए 525 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर विधानसभा में 30% मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। बीएलओ को भी दोबारा वेरिफिकेशन के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई नाम बिना वजह न कटे। ऐसे मतदाता जो मृत, एबसेंट, शिफ्टेड, डबल और अन्य कैटेगरी में दर्ज हैं, उनकी लिस्ट विधानसभावार जिले की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। मतदाता लिस्ट देखें और बताएं क्या गलती है। उसको ठीक किया जाएगा। -भुवन गुप्ता, उपजिला निर्वाचन अधिकारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *