एसआईआर: आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने मदद कर रहे पार्षद

भास्कर न्यूज | बेमेतरा शहर में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य सभी बूथ पर प्रगति पर है। प्रत्येक बूथ में 2 से तीन वार्ड के मतदाता का गणना प्रपत्र भरकर जमा लिया जा रहा है। मतदाताओं से जो आवश्यक जानकारी चाहिए उसकी व्यवस्था मतदाता स्वयं कर रहे हैं। बूथ लेबल ऑफिसर पूरी जिम्मेदारी से कार्य कर रही है। शहर के बूथ क्रमांक 25, 26, 27 के मतदाता को ढूंढकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने घर घर जा रहे है। बीएलओ का विशेष रूप से सहयोग करने वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद विकास तंबोली भी साथ दे रहे हैं। बीएलओ मंजू यदु, गोमती देवी, सनत साहू इस कार्य को कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *