भास्कर न्यूज|दामापुर चुनाव आयोग के निर्देश पर कुंडा तहसील सहित पूरे राज्य में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य तेजी से जारी है। इसमें प्रधान पाठक, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, रोजगार सहायक व ग्राम कोटवार सहित संबंधित कर्मियों की सक्रिय भूमिका दिखाई दे रही है। इस पुनरीक्षण अभियान के जरिए मतदाता सूची में त्रुटिवश दो या अधिक स्थानों पर दर्ज नामों को सुधारकर केवल एक स्थान पर दर्ज किया जा रहा है। पंडरिया ब्लॉक में एसआईआर मास्टर ट्रेनर्स मुन्ना लाल चंद्राकर और कालीराम चंद्राकर द्वारा कार्यकर्ताओं को पुनरीक्षण से जुड़ी सभी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे पंचायत स्तर पर यह कार्य और अधिक सुचारू रूप से प्रगति पर है। ग्राम पंचायत पेंड्रीकला भाग संख्या 190 में कुल 1441 फॉर्म वितरित किए गए, जिनमें से 1325 फॉर्म प्राप्त कर ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं। एसआईआर कार्य में अभिहित अधिकारी बैजनाथ चंद्राकर, बीएलओ बिंदा बंजारे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुलोचना चौहान, संतोषी चंद्राकर, सचिव रामप्रसाद सिंगरौल और रोजगार सहायक मनीषा डाहिरे सेवाएं दे रहे हैं।


