भास्कर न्यूज | डांडेसरा कुरूद विधानसभा-57 के मतदाताओं के ऑनलाइन कार्य पूर्ण होने के बाद जिन मतदाताओं की 2003 से मैपिंग नहीं हो सकी है, उन्हें लगातार नोटिस देकर आवश्यक दस्तावेज के साथ तहसील न्यायालय में आहूत किया जा रहा है। एसआईआर कार्यों का निरीक्षण करने निर्वाचन ऑब्जर्वर व छत्तीसगढ़ प्रदेश के पंचायत सचिव भीम सिंह डांडेसरा पहुंचे। मतदान केंद्र 147 व 148 के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर कार्यों के प्रगति की समीक्षा भी किए। केंद्र के सभी कार्यों से भीम सिंह ने खुशी जताई। बीएलओ तीजनबाई साहू सहित सभी मैदानी अमलों के एसआईआर के कार्यों की तारीफ भी की। इस दौरान जर्जर पंचायत भवन के पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृति देने सरपंच व प्रतिनिधियों को प्रस्ताव भेजने की भी बात कही। इस अवसर पर कुरूद एसडीएम नभसिंह कोसले, नायब तहसीलदार छत्रपाल चंद्राकर, सरपंच खुमेश्वरी साहू, सुपरवाइजर व पटवारी वीरेंद्र बैस, बीएलओ तीजनबाई साहू, शेषनारायण साहू, सचिव खेदनलाल निषाद, रोजगार सहायक एमन्त कंवर, अभिहित अधिकारी बीना गजेंद्र, डिगेश्वरी साहू, भोलेश्वर यादव, टिकेश्वर साहू, गुलाबदास मानिकपुरी आदि उपस्थित थे।


