ओसवाल सभा के चुनाव, वोटिंग शुरू:महाप्रज्ञ विहार भवन में चुनावी रंगत, 9400 वोटर, अध्यक्ष पद पर प्रकाश कोठारी और संजय भंडरी में कड़ी टक्कर

उदयपुर में जैन समाज की बड़ी संस्थाओं में एक ओसवाल सभा के त्रिवार्षिक चुनाव की मतदान प्रक्रिया जारी है। भुवाणा स्थित आचार्य महाप्रज्ञ विहार में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। पूरे परिसर में चुनावी रंगत देखने को मिल रही है। समाज के लोग बढ़-चढ़कर वोटिंग करने पहुंच रहे हैं। मुख्य गेट पर प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ जमा है जो अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। यहां बड़ी संख्या मे महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें, इस बार अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश कोठारी और संजय भंडारी के बीच कड़ी टक्कर है। दोनों ने पूरी ताकत इस चुनाव में लगा रखी है। टीम कोठारी और टीम भंडारी के बड़ी संख्या में सदस्य मैदान में है जो कार्यकारी सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। देर रात जारी होगा रिजल्ट: चुनाव अधिकारी
चुनाव अधिकारी सेवानिवृत आरएएस अधिकारी दिनेश कोठारी ने बताया कि सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गए। शाम 6 बजे तक जितने मतदाता मुख्य गेट के अंदर प्रवेश कर जाएंगे, उनका मतदान कराया जाएगा। ओसवाल सभा में करी 9400 मतदान पंजीकृत है। 11:30 बजे तक करीब 1000 लोग मतदान कर चुके हैं। काउंटिंग के बाद देर रात तक रिजल्ट जारी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *