एसआई भर्ती मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री ने साधी चुप्पी:संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन

भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ राजस्थान के अधिवेशन में शामिल होने डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा जोधपुर पहुंचे। वे आज सुबह 11:35 को जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों ने पुलिस उप निरीक्षक भर्ती रद्द करने के मुद्दे पर बात करनी चाही लेकिन वे सवाल टाल गए। उनकी जगह संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- यह मुद्दा कोर्ट में विचाराधीन है। इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। उप मुख्यमंत्री बैरवा संक्षिप्त दौरे पर जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बैरवा बोले- हमारी सरकार ने जो काम एक साल में कर दिखाया है, वो अपने आप में कीर्तिमान है। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए और किसानों के हित को लेकर जितने काम किए हैं, उनकी लिस्ट बहुत लंबी है। इसके साथ ही एसआई भर्ती के सवाल पूछने पर वे इसे टालते हुए एयरपोर्ट से निकल गए। यहां केबिनेट मंत्री पटेल, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, भाजपा नेता महेंद्र मेघवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने बैरवा का स्वागत किया। डिप्टी सीएम बैरवा मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर सभागार में हो रहे भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ राजस्थान के 63वें वार्षिक अधिवेशन में शिरकत करने आए हैं। दोपहर 3 बजे पुन: जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *