एसईसीएल कर्मियों के लिए मुफ्त हेल्थ परामर्श 12 को

गेवरा-दीपका | दिल्ली के वरिष्ठ हृद्य रोग विशेषज्ञ (कॉर्डियोलॉजिस्ट) डॉ. राजीव राठी 12 सितंबर को बिलासपुर इंदिरा विहार हेल्थ सेंटर में अपनी सेवाएं देंगे। इसका लाभ एसईसीएल के कोयला कर्मचारियों के परिवार के साथ ही आम लोग भी उठा सकेंगे। कॉडियोलॉजिस्ट डॉ. राठी सुबह 8.30 बजे से मरीजों का हेल्थ चेकअप करने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श देंगे। हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को परामर्श के लिए आने से पहले अपनी जांच रिपोर्ट जैसे रूटीन ब्लड, लिपिड प्रोफाइल, एक्स-रे, ईसीजी, ईको और पूर्व की अन्य जांच रिपोर्ट साथ लाने कहा है। नेहरू शताब्दी अस्पताल गेवरा के डॉक्टर अनुज मोहन ने बताया कि एसईसीएल प्रबंधन ने सभी क्षेत्रों के कर्मचारियों और जरूरतमंद मरीजों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *