एसएमएस के सर्जन और ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. बीएल यादव की रविवार को निधन की सूचना ने सबको सकते में डाल दिया। एसएमएस के सर्जरी विभाग के डॉ. योगेंद्र दाधीच, डॉ. यादव की यूनिट में हैं। डॉ. दाधीच ने बताया कि वे हमेशा सबकी मदद करते थे, जूनियर्स को साथ लेकर चलते थे। कभी स्ट्रेस नहीं लेते थे। अच्छे सर्जन होने के साथ- साथ मैनेजमेंट में भी मास्टर थे। सर बताते थे कि सुबह की शुरुआत वॉक के साथ होती है। खाने में हमेशा ध्यान रखते थे, हंसमुख रहते थे। उनको खोना बहुत बड़ी क्षति है। पिछले 5 साल में 7 को खोया जयपुर के एसएमएस अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में पिछले 5 सालों में कार्यरत 7 डॉक्टरों की अचानक मौत हृदय गति रुकने, ब्रेन स्ट्रोक के कारण हुई है। कोविड के बाद प्रदेश ने नामचीन डॉक्टरों को खो दिया है।


