एसएमएस स्कूल की टीचर और स्टूडेंट को मिला सम्मान:जीविक खेतान ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में जीता तीसरा स्थान

जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह स्कूल के क्लास 9-सी के स्टूडेंट जीविक खेतान ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्हें अति विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र से भी सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर स्कूल को दोहरी खुशी मिली, जब हिंदी की शिक्षिका अंजू डंग को भी हिंदी भाषा के विकास और प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘भाषा सारथी सम्मान’ से नवाजा गया। यह उपलब्धि न केवल एसएमएस स्कूल और जयपुर के लिए, बल्कि समूचे हिंदी भाषा-समुदाय के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा को मिल रही महत्ता और पहचान निरंतर बढ़ रही है। साथ ही यह युवा पीढ़ी में हिंदी के प्रति बढ़ते रुझान को भी दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *