एसएमएस स्कूल में विदाई समारोह आयोजित किया गया:12वीं के स्टूडेंट्स को शुभकामना संदेश के साथ दिया चांदी का बैज और दुपट्टा, स्टूडेंट्स हुए भावुक

जयपुर के प्रतिष्ठित महाराजा सवाई मान सिंह स्कूल में क्लास 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने अपनी स्कूल जर्नी को गीत-संगीत के माध्यम से मंच पर दर्शाया और खूबसूरती के साथ अपने मन के भावों को प्रस्तुत किया । समारोह की शुरुआत प्रबंध समिति के अध्यक्ष विक्रमादित्य और सचिव विजित सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति जोशी ने स्टूडेंट्स को भविष्य में एक जिम्मेदार और सक्रिय नागरिक बनने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर स्कूल की ओर से प्रत्येक स्टूडेंट को एक विशेष उपहार के रूप में चांदी का बैज, दुपट्टा और शुभकामना संदेश प्रदान किया गया। जहां एक तरफ स्टूडेंट्स ने स्कूल डेज को अलविदा कहा वहीं दूसरी तरफ नयी राह और नयी सफलता के लिए अपने टीचर्स से आशीर्वाद लिया । विशेष रूप से प्रत्येक स्टूडेंट की 3 वर्ष की आयु से लेकर वर्तमान तक की स्कूल जर्नी को अभिभावकों की उपस्थिति में चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को और भी यादगार बनाते हुए कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने वरिष्ठ साथियों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। समारोह का समापन कॉर्डिनेटर सुनीता एल्डरिन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह विदाई समारोह न केवल छात्रों के लिए बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी भावुक पल बन गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *