एसएल कट बंद कर चौराहे को तिराहे में बदला:गिरधर मार्ग से टोंक रोड व दुर्गापुरा जाने वालों को लगाना पड़ रहा डेढ़ किमी का चक्कर

जेएलएन मार्ग पर एसएल कट काे कुछ माह पहले पुलिस ने बंद कर चौराहे से तिराहे में बदल दिया है। इससे मालवीय नगर गिरधर मार्ग के आसपास रहने वाले लाेगाें के लिए जहां जेएलएन मार्ग से टाेंक राेड सीधे पहुंचने का संकट खड़ा हो गया, वहीं दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन जाने वालों काे भी जवाहर सर्किल का चक्कर लगाकर शहर ओर व दुर्गापुरा की ओर पहुंचना पड़ रहा है। यानी करीब डेढ़ किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। स्थानीय निवासी भगवान चंद्र, अधिराज, रामप्रसाद शर्मा निवासी रामजीपुरा-मालवीय नगर ने बताया कि जेएलएन मार्ग पर जेनपैक्ट व फोर्टिस अस्पताल के बीच में एसएल कट चाैराहा बनाकर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। मालवीय नगर की ओर से गिरधर मार्ग स्लिप लेन से हाेकर ट्रैफिक सिग्नल से टोंक रोड की ओर सामान्य रूप से आवाजाही चल रही थी। अब गिरधर मार्ग सिग्नल को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है। चालकों के लिए जवाहर सर्किल का चक्कर लगाना मजबूरी गिरधर मार्ग स्लिप लेन कट बंद होने से जवाहर सर्किल तक चक्कर लगाकर आना मजबूरी हो गया है। इससे समय और ईंधन की बर्बादी हाे रही है। स्थानीय लाेगाें ने कई बार ट्रैफिक पुलिस व जेडीए से बैरियर हटाने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *