एसएसपी ने किया नामकुम थाने का निरीक्षण , कहा- भूमि विवाद के मामले पर करें त्वरित कार्रवाई

डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा रविवार को नामकुम थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए सभी अनुसंधानकर्ता को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। इसके अलावा लंबित वारंट और कुर्की का निष्पादन भी जल्द करने को कहा गया। विभिन्न कांड का फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। डीआईजी सह एसएसपी ने थानेदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि भूमि विवाद की शिकायत मिलते ही जांच पूरी कर त्वरित कार्रवाई करें। इसके अलावा आम नागरिकों से मिलने वाले शिकायत पत्रों की भी गंभीरता से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *