रांची | प्रदेश युवा राजद के अध्यक्ष रंजन कुमार ने केंद्र सरकार से मांग की कि झारखंड के विकास के लिए विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाए। गरीबों को महंगाई से राहत देने के लिए खाद्य सुरक्षा और आर्थिक सहायता बढ़ाई जाए। रेलवे और डिफेंस सेक्टर में निवेश बढ़े। लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स में छूट दी जाए। रंजन कुमार रविवार को पार्टी नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कई बिंदुओं पर अपनी बातें रखीं। इस अवसर पर आजसू से राजद में शामिल हुए संजय रंजन का युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार ने स्वागत किया। राजू गोप को युवा राजद का प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया गया। रितेश भारती बने युवा राजद का प्रदेश उपाध्यक्ष : रितेश कुमार भारती को युवा राजद का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इधर, राजद के प्रदेश कार्यालय में जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई।


