युवा ही बदल सकते हैं राज्य की तस्वीर : सुदेश

रांची | झारखंड आंदोलनकारी कुमुद वर्मा ने रविवार को आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ चडरी सरना समिति के महासचिव व समाजसेवी सुरेंद्र लिंडा और महादेव टोप्पो ने भी आजसू पार्टी का दामन थामा। कांटाटोली के सामाजिक कार्यकर्ता मो. तौफीक ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। कहा कि युवा न केवल परिस्थितियों को बदल सकते हैं, बल्कि सही दिशा में प्रयास कर झारखंड की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक तस्वीर भी बदल सकते हैं। मौके पर डॉ. देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, राजीव कुमार, दीपक महतो व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *