नवा रायपुर का उद्योग नगर रेलवे स्टेशन प्रदेश का पहला ऐसा स्टेशन बनने जा रहा है, जहां ट्रेनें ऊपर से गुजरेंगी और नीचे दुकानें और ऑफिस संचालित होंगे। बिल्डिंग के रंग रोगन और स्टेशन के बाहर सड़क, नाली और पाथवे का निर्माण चल रहा है। वर्तमान में रायपुर-अभनपुर और राजिम जाने वाली 5 ट्रेनें उद्योग नगर होकर जाती हैं, लेकिन स्टेशन में ठहराव नहीं दिया गया है। कुछ काम बाकी है। अफसरों का दावा है कि उद्योग नगर और फेयर ग्राउंड का निर्माण मार्च 2026 में पूरा हो जाएगा। एनआरडीए 157 करोड़ की लागत से 3 स्टेशन फेयर ग्राउंड, उद्योग नगर और अटल नगर बना रहा है। ऐसा होगा उद्योग नगर स्टेशन


