वार्षिक अधिवेशन: मरार पटेल समाज के विकास और संगठन मजबूती पर की चर्चा

ग्राम तुस्मा में 4 फरवरी को हरदिहा मरार पटेल समाज का वार्षिक अधिवेशन हुआ। इस सामाजिक आयोजन में खरौद परिक्षेत्र के नव निर्वाचित पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिवेशन में समाज के विकास, संगठन की मजबूती व आगामी योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष गणेश राम पटेल ने की। उनके साथ उपाध्यक्ष गणेशराम पटेल, सचिव रथ राम पटेल, कोषाध्यक्ष दिलीप पटेल, सचिव उमेश कुमार पटेल और ऑडिटर देव ऋषि पटेल मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा संरक्षक राम खेलावन पटेल, राजकुमार पटेल, सड़वा राम पटेल और कांति कुमार पटेल भी उपस्थित थे। अधिवेशन की शुरुआत समाज के वरिष्ठजनों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद समाज के सचिव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें बीते वर्ष के सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी गई। गणेश राम पटेल ने कहा कि समाज ने पदाधिकारियों पर जो विश्वास जताया है, उसे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि वे समाज हित को सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक और रचनात्मक कार्य करें। उन्होंने कहा कि हरदिहा मरार पटेल समाज हमेशा एकता, सहयोग और संस्कारों के आधार पर आगे बढ़ा है। आने वाले समय में शिक्षा, सामाजिक सुधार और आपसी सहयोग के माध्यम से समाज को नई दिशा देने की आवश्यकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *