एसजी पाइपर्स के आगे सूरमा की आक्रामक हॉकी बेअसर

हॉकी इंडिया लीग के चौथे मुकाबले में दिल्ली की एसजी पाइपर्स ने बेहतर रणनीति, सटीक फिनिश और मजबूत डिफेंस के दम पर सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से शिकस्त दी। मुकाबले की शुरुआत से ही सूरमा ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दबाव बनाया और पहले क्वार्टर में ही 10 बार सर्कल में प्रवेश किया, लेकिन गोल करने में नाकाम रही। इसके उलट, एसजी पाइपर्स ने अपने पहले ही सर्कल एंट्री को गोल में बदल कर बढ़त हासिल कर ली। चौथे मिनट में सूरमा की पासिंग में हुई एक चूक का फायदा उठाते हुए कप्तान नवनीत कौर ने शानदार सोलो रन के बाद गोल दागा, जो अंत तक निर्णायक साबित हुआ। पूरे मैच में सूरमा ने 35 सर्कल एंट्री और चार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन फिनिशिंग की कमी और पाइपर्स के अनुशासित डिफेंस के सामने उसका आक्रमण बेअसर रहा। टर्निंग प्वाइंट विजय शंकर सिंह, महासचिव, हॉकी झारखंड पासिंग में अनावश्यक चूक पड़ी टीम सूरमा को भारी मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट चौथे मिनट में आया, जब सूरमा की टीम मिडफील्ड में पासिंग में चूक कर बैठी। उसी पल पाइपर्स की कप्तान नवनीत ने इंटरसेप्ट कर तेज सोलो मूव के जरिए गोल कर दिया। इस शुरुआती गोल ने मैच की दिशा तय कर दी और इसके बाद पाइपर्स ने डिफेंसिव हो गए, गेम को कंट्रोल में रखा। वहीं, सूरमा की टीम चार पेनाल्टी कॉर्नर मिलने के बाद भी कोई गोल नहीं कर सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *