31 माह बाद छवि रंजन की पोस्टिंग, बने एनएचएम के अभियान निदेशक

– सेना के कब्जे वाली भूमि के घोटाला मामले में मई 2023 में निलंबित हुए थे छवि रंजन राज्य सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। निलंबन से मुक्त हुए छवि रंजन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अभियान निदेशक बनाया गया है। छवि रंजन बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद थे। 4 मई 2023 को ईडी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। 29 माह के बाद जेल से बाहर आए। अब 31 माह बाद उन्हें पदस्थापना मिली है। वहीं, वाणिज्य कर सचिव अमिताभ कौशल, जो उत्पाद सचिव के अतिरिक्त प्रभार में थे, उन्हें प्रधान सचिव उत्पाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। वाणिज्य कर आयुक्त अ​िमत कुमार को सचिव वाणिज्यकर बनाते हुए वाणिज्य कर आयुक्त का प्रभार दिया गया है। योजना विभाग के विशेष सचिव राजीव रंजन को अपर सदस्य, राजस्व पर्षद और अबु इमरान को वित्त विभाग में सचिव व्यय बनाया गया है। एसडीओ रांची उत्कर्ष कुमार को डीडीसी चाईबासा और कुमार रजत को एसडीओ रांची बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *