झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की झारखंड तकनीकी स्नातक नियुक्ति परीक्षा-2023 जनवरी के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को वेबसाइट चेक करते रहने के लिए कहा गया है। बताते चलें कि 494 रिक्तियों पर नियुक्ति के यह प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें नियमित के 492 और बैकलॉग के दो पद शामिल हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पिछले साल 16 जनवरी से 15 फरवरी तक आमंत्रित किए गए थे। बताते चलें कि तकनीकी स्नातक नियुक्ति परीक्षा पहले 9 से 16 अक्टूबर तक आयोजित की जाने वाली थी, लेकिन स्थगित कर दी गई थी। स्थगित करने के पीछे तकनीकी कारण बताया गया था।


