एसटीएफ के आईजी ने जराइकेला व मनोहरपुर का दौरा कर की जवानों की हौसला अफजाई

मनोहरपुर| एसटीएफ के आईजी अनूप बिरथरे ने प्रखंड के जराइकेला और मनोहरपुर का दौरा किया। इस मौके और वे जराइकेला थाना और मनोहरपुर के गोपीपुर स्थित डिग्री कॉलेज में झारखंड जगुआर के अस्थाई कैंप गए। इन जगहों पर उन्होंने अधिकारियों और जवानों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जवानों का हौसला अफजाई किया। साथ ही कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। इसके तहत उन्होंने जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम से विशेष सतर्कता बरतते हुए अभियान चलाने को कहा। साथ ही उन्होंने जवानों की समस्याओं से भी अवगत हुए। इसके अलावा अभियान के दौरान सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के साथ तालमेल रखने की बात भी कही। इस मौके पर चतरा अभियान एएसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, चाईबासा अभियान एएसपी पारस राणा, एसटीएफ डीएसपी संतोष कुमार, अतिन कुमार, मनोहरपुर पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान आदि मौजूद थे। भास्कर न्यूज| चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (निबंधन रहित) तथा परिवहन विभाग, झारखंड सरकार दीपक बिरूवा की मौजूदगी एवं अध्यक्ष दिशा सह सांसद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र जोबा मांझी की अध्यक्षता में विधायक मझगांव निरल पूर्ति, खरसावां विधायक दशरथ गगराई, सुखराम उरांव, सोनाराम सिंकू, विधायक जगत मांझी, चाईबासा जिला परिषद अध्यक्ष व प्रखंड प्रमुख की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास व जनकल्याण की योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता की उपस्थिति में बिंदुवार समीक्षा कर योजना के तहत अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए बैठक में प्राप्त विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। सांसद जोबा मांझी ने पेयजल विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी को देखते हुए हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जानकारी मांगी गई कि अब तक जिले के कितने घरों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले में खराब पड़े हैंडपंप को चिह्नित करते हुए उसकी मरमत का कार्य शीघ्र सुनिश्चित करेंगे। बैठक में सांसद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के द्वारा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जांच करने हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को स्थल पर जाकर योजना की प्रगति का जांच करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, पीडी आईटीडीए श्री जयदीप तिग्गा, अपर उपायुक्त प्रवीण करेकट्टा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *