पांच साल से दो पुलों का एप्रोच रोड नहीं बनाने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश

भास्कर न्यूज| चाईबासा 2018 से गोइलकेरा के चिटिर से हिंडुंग व साउसेल से िहंडुंग के बीच दो पुलों का एप्रोच नहीं बन पाया है। पांच साल बाद भी एप्रोच सड़क नहीं बना पाने के कारण ग्रामीण कार्य विभाग ने अब संवेदक मेसर्स राज यादव मनोहरपुर को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश जारी किया है। दोनों पुलों में एप्रोच सड़क नहीं होने पर करोड़ों का पुल बेकार पड़ा है। इससे संबंधित कई आंदोलन व पत्राचार स्थानीय नेता सह भारत आदिवासी पार्टी के नेता सुशील बारला ने की है। जिसमें हाल ही में बारला ने डीसी को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें बताया था कि गोइलकेरा पंचायत सारुगाडा ग्राम-साउसाल हिंडुंग के बीच बन रहा अधूरा है। इस पुल की उच्च स्तरीय जांच कर संवेदक के उपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। लेकिन शिकायत के दो माह बाद भी उक्त विषय पर अभी तक किसी प्रकार की ठोस करवाई नहीं की गई है। इसके बाद अब ग्रामीण कार्य विभाग के के कार्यपालक अभियंता ने 17 अप्रैल को एक सूचना जारी की है। जिसमें अधीक्षण अभियंता से कार्रवाई का आग्रह किया गया है। बताया है कि एप्रोच रोड नहीं बनाने के कारण संवेदक को डिबार सूची में डालने की अनशं़ुसा की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *