एसटी जमीन को जनरल बताकर 20.56 लाख रुपए की ठगी

जमीन देने के नाम पर एक व्यक्ति से 13.56 लाख और उसके साले से 7 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित रंजीत कुमार मेहता ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रंजीत न्यू पुलिस लाइन कांके रोड का रहने वाला है। उसने बताया कि उसे आरोपी ने जमीन दिलाने की बात कही। बताया कि वे लोग जमीन पर काम कर रहे हैं। किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। दोनों ने भिठ्ठा, बरियातू थाना क्षेत्र में जमीन दिखाई। जमीन बेचने का इकरारनामा किया। इसके एवज में रंजीत ने 12 लाख रुपये चेक से दिए। इसके बाद रंजीत ने जमीन पर बाउंड्री वॉल बनवाया। इसमें 1.56 लाख रुपये खर्च हुए। रंजीत के साले अमित ने भी 7 लाख रुपये दिए। जब रजिस्ट्री की बात आई तो आरोपी टालमटोल करने लगे। शक होने पर रंजीत ने जमीन की जांच कराई। पता चला कि यह जमीन एसटी कैटेगरी की है। इसे जनरल बताकर बेचा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *