भास्कर न्यूज |गिरिडीह किरण पब्लिक स्कूल में बुधवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल अकादमी का शुभारंभ हुआ। अकादमी का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विसपुते ने किया। मुख्य अतिथि एसडीओ विसपुते के साथ विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह,बलविंदर सिंह सलूजा,पुरुषोत्तम मिश्रा, प्राचार्य राघव भोक्ता,निदेशक राजीव रंजन सिंह,झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी गुलाम रब्बानी और वार्ड पार्षद नुरूल होदा ने मैदान में फुटबॉल खेलकर अकादमी की विधिवत शुरुआत की। एसडीएम श्रीकांत यशवंत विसपुते ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधन बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ सहगामी गतिविधियों के विकास के लिए सदैव प्रयासरत है। हाल ही में विद्यालय में शूटिंग रेंज की शुरुआत की गई है। जनवरी से विशेषकर लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो जियाउद्दीन, प्रीति कुमारी, जेपी पंडित, पंचानंद कुमार, आकाश जालान शिक्षक-शिक्षिकाओं आदि थे।


