गिरिडीह | गिरिडीह के सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सदर बीडीओ गणेश कुमार रजक और सदर सीओ जितेन्द्र प्रसाद सहित प्रखंड और अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शिविर में कुल 15 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. सोहेल अख्तर ने बताया कि रक्तदान से गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की जान बचाई जा सकती है। बीडीओ और सीओ ने कहा कि किडनी रोगियों को प्रतिमाह रक्त चढ़ाना आवश्यक है, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को 15 दिन में एक बार रक्त देना जरूरी है, जबकि कैंसर रोगियों को भी नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है।


