भास्कर न्यूज | गिरिडीह अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को गिरिडीह फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ की ओर से ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी चौक स्थित संघ कार्यालय के पास आयोजित इस समारोह में दूर-दराज से आकर देर शाम तक फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले जरूरतमंद महिला एवं पुरुष वेंडर्स को कंबल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा टार्जन ने किया, जबकि मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता पंकज कुमार सागर उपस्थित रहे। सहायता की जा रही है।कार्यक्रम में सदस्य एतराम, सितारा, शक्ति कुमार साहा, मो झुमरी, पोगा, पवन कुमार भोला साव, राहुल कुमार, रंजीत खटीक, हसन रजा, सुनील वर्मा, मो समीर, मो चिंटू,चौहान कुमार, शौकत अजीज आदि थे।


