एसडीपीओ ने छात्र-छात्राओं को गणित और विज्ञान पढ़ाया

भास्कर न्यूज|भरनो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने शनिवार को भरनो प्रखंड के अपग्रेड हाई स्कूल डूडिया पहुंचकर छात्र-छात्राओं को गणित और विज्ञान विषय पढ़ाया। आगामी मैट्रिक परीक्षा को लेकर एसडीपीओ ने 10वीं कक्षा के छात्रों को मार्गदर्शन कराते हुए उनकी तैयारी के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने परीक्षा की तैयारी कैसी करनी चाहिए, कम समय में मेहनत कर कैसे ज्यादा से ज्यादा नंबर ला सकते हैं इसपर मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा की लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने से आप ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। सभी छात्र-छात्राएं पढ़ाई शुरू करने से पहले प्लानिंग करें। विषय, चैप्टर एवं समय तय कर लें और स्टडी करें। आप मन को नियंत्रित कर आगे बढ़े, अपने आत्मविश्वास, ईमानदारी, दृढ़संकल्प का उपयोग करें। संघर्ष व मेहनत करने वालो के सामने हर समस्या दूर हो जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *