हरियाणा में पुलिस के हत्थे चढ़े किंगपिन प्रगट का मामला:तेलंगाना पुलिस ने जगराओं से पकड़े थे बाकी आरोपी, अदालत से जमानत अर्जी की रद्द

पंजाब के लुधियाना के कस्बा जगराओं में 5 दिन पहले स्थानीय डिस्पोजल रोड से नए बने मंदिर के सामने बीएसएनल फाइबर का काम करते नौजवान राहुल शर्मा निवासी शास्त्री नगर की तेलंगाना पुलिस द्वारा साइबर क्राइम के मामले में डाली गई गिरफ्तारी के बाद पर्तें धीरे धीरे खुलनी शुरू हो गई है। तेलंगाना पुलिस की ओर से राहुल शर्मा की निशानदेही पर हरियाणा के सिरसा से इस करोड़ों की ठगी के किंगपिन प्रगट सिंह व उसके एक अन्य साथी शाहिद सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया है। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की शाम को सिरसा अदालत में पेश करके वहां से उनका ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया। जिसके बाद शनिवार की देर रात को तेलंगाना पुलिस जगराओं के रहने वाले आरोपी राहुल शर्मा व सिरसा के रहने वाले दोनों आरोपी शाहिद व प्रगट को साथ लेकर तेलंगाना के लिए रवाना हो गई। जिसके चलते तेलंगाना पुलिस सोमवार को उक्त तीनों आरोपियों को 22 लाख की ठगी के दर्ज मामले में तेलंगाना कोट में पेश करके आगे की पूछताछ के लिए रिमांड हासिल करेगी। कल सोमवार को मिलने वाले रिमांड के दौरान ही तीनों से हुई पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। जिसके बाद ही इस केस का सारा भेद खुलेगा। राहुल को जीएसटी की पेमेंट बताकर डाली गई है खाते में राशि
जानकारी के मुताबिक राहुल शर्मा को पहले उसके आका ही और से सारी ठगी की गेम के बारे में बताया नही गया था। बल्कि उसे ये राशि जीएसटी की राशि बताकर ही राहुल के खाते में साढे पांच लाख डाले गए थे। पैसे आने के बाद जब राहुल का खाता तेलंगाना पुलिस की और से फ्रीज करवाया गया। तो राहुल ने इस बारे में जाकर अपने आका से पूछा जिसके बाद राहुल के आगे अपना सारा भेद खुलने के डर से ही आका ने उसे इस संबंधी सारी जानकारी दी। तेलंगाना पुलिस ने भी वहां पर 22 लाख की ठगी का मामला दर्ज करने से पहले राहुल शर्मा को फोन करके अपना आधार और पैन कार्ड भेजने को कहा था। जैसे ही राहुल ने अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड तेलंगाना पुलिस को भेजा पुलिस ने वहां पर आधार कार्ड पर दर्ज नाम और पता देखकर राहुल शर्मा पर मामला दर्ज कर दिया। सूत्रों की माने तो कल शनिवार को हाईकोर्ट में से राहुल की जमानत याचिका रद्द कर दी गई है जिसके बाद इस केस मे आका के बचने की थोड़ी बहुत उम्मीद भी कम होती नजर आ रही है।अब ये तो राहुल की पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि इस केस में आका का कोई रोल था या नही। SHO तेलंगाना कृष्णा बोले..
राहुल शर्मा की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने सिरसा से राहुल के अकांउट मे लाखों डालने वाले प्रगट सिंह व शाहिद सिंह को भी गिरफ्तार किया है।उन्होंने कहा कि अभी सिरसा के ही एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी डाली जानी बाकी है जो दिल्ली मे एक होटल चलाता है। एसएचओ कृष्णा ने बताया कि फिलहाल कल सोमवार को तीनों आरोपियों को तेलंगाना अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड लिया जाएगा और उसके बाद वो वापिस दिल्ली और सिरसा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आएंगे। एसएचओ ने कहा कि फिलहाल वो अभी जगराओं मे कोई अन्य आरोपी है या नही के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते परंतु इतना जरूर है कि प्रगट सिंह और राहुल शर्मा को जगराओं के ही एक नौजवान की ओर से आपस में मिलवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *