बूंदी के देवपुरा इलाके में तीन दिन पहले एक महिला के मकान पर तोड़फोड़ और तीन महिलाओं के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फोर्स बाबू नविंद्र मीणा और उसके साथियों का घटनास्थल तक नंगे पैर पैदल जुलूस निकाला। यह जुलूस शहर के सदर थाने से शुरू होकर वारदात स्थल तक गया, जहां आरोपियों से घटनास्थल की तस्दीक करवाई गई। एसपी ऑफिस में कार्यरत नविंद्र मीणा को आईजी के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है। नविंद्र के अलावा भरतपुर एसपी ऑफिस में तैनात सुदीप्त डागुर और चरणजीत सिंह को भी घटना में शामिल पाया गया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक घर के बाहर कार्रवाई चली। जिन गलियों में उत्पात मचाया था, उनमें तीनों को पैदल घुमाया। सीआई वहीं आरोपी जिस कार में बैठकर आए थे, उसे भी पुलिस ने जब्त किया है। घटना को अंजाम देने में 2-3 लोग और कौन-कौन थे, इसको लेकर अलग-अलग पूछताछ हो रही है।


